20 Apr 2024, 04:19:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान बॉलीवुड की उन स्टार किड्स में से एक हैं जो अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निखाने चढ़ जाती हैं। कभी अपनी ड्रेस को लेकर तो कभी अपनी फोटोज को लेकर। रिसेंटली सुहाना खान ने अपना ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है। इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर शाहरुख खान ने एक फोटो शेयर करके दी थी।
 
अब इंस्टाग्राम पर सुहाना खान के ग्रेजुएशन की और भी फोटोज वायरल हो रही हैं। जिसमें सुहाना अपने दोस्तों के साथ फोटो सेशन करते दिखाई दे रही हैं। इन फोटोज में सुहाना ब्लैक एंड व्हाइट ट्यूब आउटफिट में दिखाई दे रही हैं। खुले बालों में सुहाना किसी प्रिंसेस से कम नहीं लग रही हैं। वहीं उनके साथ उनकी फ्रेंड्स भी दिखाई दे रही हैं।
 
शुक्रवार को शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की। जिसमें उनके साथ गौरी खान और सुहाना खान दोनों दिखाई दे रहे हैं। शाहरुख ने ये फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'चार साल बीत गए, ग्रेजुएटिंग फ्रॉम आर्डिंगली। लास्ट पिज्जा, लास्ट ट्रेन राइड, और रियाल वर्ल्ड की ओर पहला स्टेप, स्कूल खत्म...सीखना शुरू।' इस पोटो में शाहरुख व्हाइट शर्ट में वहीं गौरी खान ब्लैक कुर्ते में दिख रही हैं। सुहाना खान भी ओपेन हेयर और व्हाइट शर्ट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »