16 Apr 2024, 11:16:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अनन्या पांडे ने रिलेशनशिप को लेकर किया बड़ा खुलासा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 30 2019 3:10PM | Updated Date: Jun 30 2019 3:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने एक निजी कार्यक्रम में अपनी जिंदगी से जुड़े सवालों के जवाब खुल कर दिए हैं। इसी के बाद उनसे जुडी कई जानकारी सामने आई है। उन्होंने बताया कि वह बचपन से ही ऋतिक रोशन की दीवानी हैं, तो वहीं अपने जीवनसाथी के तौर पर वह वरुण धवन जैसा लड़का चाहती हैं। इसके अलावा अनन्या ने अपने पहले रिलेशनशिप के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि किस उम्र में उन्हें प्यार हुआ था या फिर वो रिलेशन में थी।
 
दरअसल, 'इंडिया टुडे माइंड रॉक्स, इंदौर 2019' इवेंट में हिस्सा लेने पहुंचीं अनन्या पांडे ने अपने पहले रिलेशनशिप के बारे में बताते हुए कहा, फर्स्ट रिलेशनशिप स्कूल में था, 7वीं क्लास में। यह बताते हुए अनन्या हंसते हुए कहती हैं, वो बहुत छोटा है क्या?' इसके अलावा अनन्या पांडे ने अपनी बेस्ट फ्रेंड सुहाना खान और शनाया कपूर के बारे में कहा, मैं सुहाना और शनाया के साथ 'दिल चाहता है' या फिर 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' फिल्म का गर्ल वर्जन बनाना चाहती हूं। ये बहुत मजेदार होगा।
 
साथ ही फैंस की दीवानगी के बारे में अनन्या पांडे ने कहा, 'बहुत से लड़के मुझे बाइक्स से फॉलो करते हैं। बहुत से लड़के मेरे घर के बाहर मेरा इंतजार करते हैं। वो मेरे लिए चॉकलेट और फूल लेकर आते हैं। एक बार किसी ने मेरे लिए 100 चॉकलेट भिजवाई थीं। यानि उनकी फैन फॉलोविंग तो कुछ कम नहीं है ये उनकी पहली फिल्म से ही पता चल गया था।
 
अनन्या ने बताया कि शाहरुख खान और करीना कपूर खान उनके फेवरिट एक्टर्स हैं. अनन्या कहती हैं, 'मैं पू (कभी खुशी कभी गम फिल्म में करीना कपूर के किरदार का नाम) से प्यार करती हूं। मैं पू की सारी लाइन्स अपनी असली जिंदगी में यूज करती हूं। इसी के साथ बता दें, अनन्या कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर के साथ 'पति पत्नी और वो' में नज़र आने वाली हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »