20 Apr 2024, 08:59:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में मोनालिसा के डांस मूव्स इंटरनेट पर तहलका मचाए हुए हैं। मोनालिसा का यह जबरदस्त अंदाज लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि यह वीडियो बार-बार देखा जा रहा है। मोनालिसा ने अपने इंस्टग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसके चलते वह सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस वीडियो में वह 'लवरात्रि' के गाने 'कमरिया' पर शानदार डांस मूव्स ट्राई कर रही हैं। मोनालिसा ने यह वीडियो कल शाम को पोस्ट किया है जिसके बाद से यह इंटरनेट पर छाया हुआ है। 
 
इस वीडियो के साथ कैप्शन में मोनालिसा ने लिखा है, "कमरिया . स्टाइल . #passion #dance #kamariya" इस वीडियो में मोनालिसा ने ग्रे टॉप और डेनिम शॉर्ट्स पहना हुआ है। इस लुक में डांस करने वाली मोनालिसा का यह रूप उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। अब यूजर्स इस वीडियो पर मानालिसा की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »