19 Apr 2024, 05:23:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इंग्लिश फिल्म में काम करना चाहती हैं कैटरीना कैफ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 30 2019 11:55AM | Updated Date: Jun 30 2019 11:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ इंग्लिश फिल्म में काम करना चाहती हैं। प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण के बाद कैटरीना भी इंग्लिश फिल्म में काम करना चाहती हैं। बताया जा रहा है कि कैटरीना ने एक इंग्लिश स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद इस फिल्म में काम करने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि उन्हें यह इंग्लिश फिल्म की स्क्रिप्ट काफी पसंद आई है। कुछ दिनों पहले ऐसी भी खबरें सामने आई थीं कि कैटरीना ने अपने यूएस ट्रिप के दौरान फॉक्स स्टूडियोस के बॉस से भी मिलाकात की थी।
 
बताया जा रहा था कि वह ‘अवेंजर्स’ स्टार जर्मी रेनर के साथ एक हॉलीवुड फिल्म में काम कर सकती हैं। कैटरीना की पिछली फिल्म ‘भारत’ ईद के मौके पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब कैटरीना रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में काम कर रही हैं। इस फिल्म में वह लंबे समय बाद एक बार फिर अक्षय कुमार के साथ दिखाई देंगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »