मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अजुर्न कपूर इन दिनों मलाइका अरोड़ा के प्यार में दीवाने हैं। पिछले कुछ वक्त से ये कपल एक-दूसरे को डेट कर रहा हैं। बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए अर्जुन मलाइका के साथ सोमवार को इंडिया से बाहर गए। खबर है कि ये कपल न्यूयॉर्क गया है। मुंबई के एयरपोर्ट पर दोनों को साथ देखा गया था। दोनों एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करना चाहते हैं। 45 साल की मलाइका 34 साल के अर्जुन के साथ अपने रिश्ते को ऑफिसियल कर चुकी हैं। एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर से पूछा गया कि क्या वो उनके और मलाइका के ऐज गैप को लेकर सोशल मीडिया पर जो लिखा जाता है उससे वो प्रभावित होते हैं।
इस पर अर्जुन कपूर ने कहा, उन्हें इन ट्रोल्स से कोई फर्क नहीं पड़ता। मेरे लिए उनकी राय कोई मायने नहीं रखती है। अर्जुन ने कहा कि वो ट्रोल्स के बारे में कोई सफाई नहीं देना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें और मलाइका को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा, "मैं इस बारे में बात तक नहीं करना चाहता और ना ही इसे अहमियत देना चाहता हूं। इस बात से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता तो मैं इसके बारे में कोई सफाई भी नहीं देना चाहता। अर्जुन कपूर बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर के बेटे हैं। एक समय बोनी कपूर अर्जुन और मलाइका के इस रिश्ते से खुश नहीं थे लेकिन अर्जुन की जिद के आगे बोनी कपूर भी हार गए और मलाइका के लिए हां बोल दी।