25 Apr 2024, 04:32:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन पत्नी यानी एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती। का  किरदार इतना मशहूर हुआ कि असल जिंदगी में लोग उन्हें इसी नाम से जानने लगे। 24 जून 1988 को जन्मीं सुमोना 31 साल की हो गई हैं। सुमोना ने अपने करियर की शुरूआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट आमिर खान और मनीषा कोइराला की फिल्म मन (1999) से की थी। उस वक्त सुमोना की उम्र महज 10 साल थी। इसके कुछ सालों तक सुमोना टीवी पर कुछ छोटे-छोटे शो करती रहीं। साल 2011 में शुरू हुए एकता कपूर के सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं में नताशा के किरदार से उन्हें बड़ी पहचान मिली।  बालाजी टेलीफिल्म्स के इस सीरियल के बाद सुमोना ने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक शो में नजर आने लगीं। वो पहली बार कपिल शर्मा के साथ कहानी कॉमेडी सर्कस की में नजर आईं।

दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया और वो ये शो जीतने में कामयाब रहे। सुमोना के करियर का दूसरा मील का पत्थर था साल 2013 में शुरू हुआ कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा। जिसमें वो मंजू शर्मा यानी कपिल की पत्नी बनी थीं। इस रोल ने उन्हें घर-घर में पहचान दिला दी। सुमोना फिलहाल द कपिल शर्मा शो में सरला गुलाटी का किरदार निभा  रही हैं।सुमोना उस वक्त अचानक चचार्ओं में आईं जब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था जिसमें वो सिगरेट के कश लगाती नजर आ रही थीं। यह वीडियो शो की शूटिंग के बीच ब्रेक के दौरान बनाया गया था जिसमें सुमोना अपने सपोर्टिंग स्टाफ के साथ बात करते-करते सिगरेट पी रही थीं।

वीडियो में वह जिस मराठी साड़ी में नजर आ रही हैं, उसे उन्होंने फिल्म सैराट की टीम के आने पर पहना था।   चर्चा है कि सुमोना चक्रवर्ती स्टंट रियलिटी शो फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 में नजर आ सकती हैं। शो को इस बार भी डायरेक्टर रोहित शेट्टी ही होस्ट करेंगे। पिछले महीने सुमोना ने सुर्खियां बटोरी थीं जब उन्होंने हिना खान के कांस फिल्म फेस्टिवल में पहुंचने पर टिप्पणी देने वाले एक मैगजीन एडिटर के खिलाफ ओपन लेटर लिखा था। इस लेटर में सुमोना ने लिखा था- 'लोग छोटे पर्दे के कलाकारों को गंभीरता से नहीं लेते हैं और अक्सर उनकी तुलना फिल्मी सितारों के साथ करने लग जाते हैं।'    

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »