16 Apr 2024, 21:30:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मोगैम्बो का किरदार पहले मुझे ऑफर हुआ था: अनुपम खेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 24 2019 12:45PM | Updated Date: Jun 24 2019 12:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने चरित्र अभिनेता अनुपम खेर का कहना है कि फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’में  मोगम्बो का किरदार अमरीश पुरी से पहले उन्हें ऑफर हुआ था। 22 जून को अमरीश पुरी का 87वां जन्मदिन था। बॉलीवुड कई स्टार ने उन्हें  याद किया और उनके साथ बिताये हुए पलों के किस्से भी सुनाए।
 
अनुपम खेर ने भी अमरीश पुरी के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट  लिखा, 'अमरीश पुरी मेरे अच्छे दोस्त थे। उन दोस्तों के बारे में बात करते हुए बहुत दुख होता है, जो अब इस दुनिया में नहीं रहे। वह एक महान एक्टर थे।’’अमरीश पुरी बॉलीवुड के सबसे फेमस विलेन्स में से एक थे और मिस्टर इंडिया में उनके किरदार मोगैम्बो के लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है।
 
अनुपम खेर ने बताया कि फिल्म मिस्टर इंडिया में मोगैम्बो का किरदार पहले उन्हें मिला था। उन्होंने कहा, 'मिस्टर इंडिया में मोगैम्बो का किरदार अमरीश पुरी से पहले मुझे ऑफर हुआ था। लेकिन एक या दो महीने के बाद फिल्म के मेकर्स ने मुझे अमरीश पुरी जी के साथ रिप्लेस कर दिया था। जब आपको फिल्म से निकाला जाता है तो एक एक्टर को बुरा लगता है लेकिन जब मैंने फिल्म मिस्टर इंडिया में मोगैम्बो बने अमरीश जी का काम देखा तो मैंने सोचा कि मेकर्स ने बिल्कुल सही निर्णय लिया था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »