24 Apr 2024, 13:19:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रिया प्रकाश बिना मेकअप के स्पॉट हुई एयरपोर्ट पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 23 2019 8:09PM | Updated Date: Jun 23 2019 8:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुम्‍बई। करीब 2 साल पहले कुछ सेकंड के वीडियो से मलयालम अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर पूरे भारत में अच्छी खासी मशहूर हो गई। फिल्म के छोटे से सीन में प्रिया प्रकाश वारियर ने आंख मारी थी, जिसके वीडियो ने तहलका मचाया था। वीडियो ने प्रिया की लोकप्रियता को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया था। वीडियो इतना ज्यादा वायरल हुआ कि देखते ही देखते प्रिया प्रकाश के इंस्टाग्राम पर मिलियन फॉलोवर हो गए थे। पहली मलयालम फिल्म रिलीज होने के बाद प्रिया की लोकप्रियता और बढ़ गई। आज उनके पास पैसों की कोई कमी नहीं है और वो किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उनके चाहने वालों की संख्या करोड़ों में है।

आंख मारकर पूरी दुनिया में पहचान बनाने वाली प्रिया प्रकाश को शनिवार दोपहर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। मुंबई एयरपोर्ट पर प्रिया बिना मेकअप के नजर आई। इस दौरान उन्होंने काली जींस, ग्रीन कैजुअल शर्ट और पैरों में जूती पहन रखी थी। आंखों पर उन्होंने काला चश्मा लगा रखा था। बिना मेकअप भी यह अभिनेत्री काफी हसीन लगी। इस दौरान मीडिया के द्वारा ली गई प्रिया की बिना मेकअप वाली तस्वीरें लोगों को भी सोशल मीडिया पर भा रही है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »