19 Apr 2024, 06:40:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सुहाना खान और अनन्या पांडे का ब्लैक एंड व्हाइट लुक वायरल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 23 2019 5:06PM | Updated Date: Jun 23 2019 5:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान आज कल काफी सुर्खियों में हैं। उनकी तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी दोस्तों के साथ एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में अनन्या पांडे और शनाया कपूर  दिखाई दे रही हैं। ये फोटो आधी ब्लैक एंड व्हाइट है और आधी कलर्ड है। इसमें इन तीनों ही की दोस्ती बखूबी देखी जा सकती है।
 
बता दें कि किंग खान की बेटी सुहाना फिलहाल लंदन में पढ़ाई कर रही हैं। पिछले साल सुहाना ने वोग मैगजीन के लिए कवर फोटोशूट कराया था। सुहाना इन दिनों एक शॉर्ट फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि उनका एक फ्रेंड बना रहा है जिसमें सुहाना एक्टिंग कर रही हैं। मोनोक्रोम पिक्चर को सुहाना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
 
फोटो को देखकर लगता है कि सुहाना किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। फोटो को शेयर करके सुहाना के फैन क्लब ने कैप्शन दिया कि सुहाना की आनेवाली शॉर्ट फिल्म का एक स्टिल। बता दें कि ये एक बॉलीवुड फिल्म नहीं है। ये फिल्म उनके दोस्तों द्वारा स्कूल में बनाई जा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »