24 Apr 2024, 13:22:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की फैशन स्टाइलिश एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा बेहद क्यूट कपल हैं। सोनम कपूर हमेशा ही अपने लुक लिए जानी जाती हैं। इस बार वो अपने नाम को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर दोनों अपनी प्यारी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं और दोनों की जोड़ी काफी पसंद की जाती है। इसके अलावा हाल ही में इसकी जानकारी सामने आई है कि उनके पति उन्हें किस नाम से बुलाते हैं। 
 
सोनम अपने इंस्टा अकाउंट पर कई तस्वीरें और विडियोज शेयर करती रहती हैं।  हाल ही में उन्होंने वोग मैग्जीन के साथ एक इंटरव्यू अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके पति उन्हें किस निक नेम से बुलाते हैं।  दरअसल, एक इंटरव्यू में सोनम कपूर से पूछा गया है कि अब तक सबसे बचकाना पेट नेम उन्हें किसने दिया है? इस पर वह जवाब देती हैं कि सबसे बचकाना नाम उन्हें उनके पति ने दिया है, लोला। सुनने में अजीब है लेकिन उनके पति उन्हें इसी नाम से बुलाते हैं। 
 
बता दें, सोनम को यह नाम सिली के साथ प्यारा लगता है क्योंकि आनंद को लगता है कि वह लोला बनी की तरह दिखती हैं। इसकी वजह है कि वह लंबी हैं और बास्केटबॉल खेलती हैं साथ ही उनके पैर भी लंबे हैं. इसी कारण उन्हें ये नाम दिया गया है। साथ ही वर्क फ्रंट पर बात करें तो सोनम इस वक्त अपनी अपकमिंग फिल्म 'जोया फैक्टर' की शूटिंग कर रही हैं. फिल्म में उनके साथ संजय कपूर भी होंगे। फिल्म में सोनम घुंघराले बालों के साथ नए अवतार में दिखाई देंगी. फिल्म का कहानी काफी अच्छी होने वाली है जिसका ट्रेलर जल्दी ही सामने आएगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »