29 Mar 2024, 04:45:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। फिल्म अभिनेत्री सनी लियोनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वो बिहारी भाषा में बात करती हुई नजर आ रही हैं। सनी लियोनी को बिहारी भाषा में बोलते हुए सुनना बेहद ही क्यूट लग रहा थाl आपको बता दें कि सनी अपनी आने वाली फिल्म 'कोका-कोला' के लिए बिहारी भाषा सीख रही हैंl
 
सनी ने बॉलीवुड में अपने सफल एक्टिंग करियर से सभी को चौंका दिया, बॉलीवुड के साथ-साथ अब वो जल्द ही क्षेत्रीय भाषा वाली फिल्मों में भी काम करती नजर आएंगी। सनी अपनी अगली फिल्म 'Kokokola' में यूपी और बिहारी भाषा में बात करती दिखाई देंगी। फिल्म की शूटिंग के लिए सनी उत्तर प्रदेश पहुंची हुई हैं।
 
सनी की ये फिल्म हॉरर कॉमेडी जॉनर की है, सनी ने बिहारी भाषा में बात करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए सनी लियोनी ने कैप्शन में लिखा, 'जब आप आपनी भूमिका में डूबे जाते हैंl' इसके बाद उन्होंने वीडियो को #SunnyLeone #MethodActing #kokaKola #UP #BihariDialect हैश टैग दिए।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »