18 Apr 2024, 19:08:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों जिम में खूब पसीना बहा रही हैं। इसके साथ-साथ वह अपने लुक को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। आए दिन परिणीति को जिम के बाहर स्पॉट किया जाता है। हाल ही में एक बार फिर उनको जिम के बाहर देखा गया। इस दौरान वह डार्क पर्पल कैप्री के साथ लाइट पर्पल टॉप में बेहद कूल और ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। 

इसके साथ ब्लैक गॉगल्स, हेयर बन और स्टाइलिश शूज परिणीति के लुक को कम्पलीट कर रहे हैं।इस जिम आउटफिट के साथ उन्होंने बैग भी पकड़ा हुआ था। हर बार की तरह उन्होंने मीडिया को देखकर स्माइल भी की और खूब पोज भी दिए गए। जिम के बाहर उनके कूल और स्टाइलिश अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। परिणीति जल्द साइना नेहवाल की बॉयोपिक में नजर आने के लिए तैयार हैं। इसके लिए वो कड़ी मेहनत और वर्कआउट कर रही हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »