19 Apr 2024, 17:21:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। सर्च इंजन गूगल ने आज बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता अमरीश पुरी की जंयती पर उनका डूडल बनाकर उन्हें याद किया है। गूगल ने फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे  में अमरीश पुरी के लुक पर स्केच बनाया है। फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में अमरीश पुरी ने काजोल के पिता चौधरी बलदेव सिंह का किरदार निभाया था। इस फिल्म का डायलॉग ‘जा सिमरन जा, जी ले अपनी जिदगी’ काफी मशहूर है। पंजाब के नौशेरां गांव में 22 जून 1932 में जन्में अमरीश पुरी ने अपने करियर की शुरूआत श्रम मंत्रालय में नौकरी से की और उसके साथ ही सत्यदेव दुबे के नाटकों में अपने अभिनय का जौहर दिखाया। बाद में वह पृथ्वी राज कपूर के ‘पृथ्वी थियेटर’ में बतौर कलाकार अपनी पहचान बनाने में सफल हुए।

वर्ष 1971 में बतौर खलनायक उन्होंने फिल्म रेशमा और शेरा से अपने कैरियर की शुरूआत की। अमरीश पुरी ने मिस्टर इंडिया, शहंशाह, करण-अर्जुन, कोयला, दिलजले, विश्वात्मा, राम-लखन, तहलका, गदर, नायक, दामिनी जैसी फिल्मों में काम किया है। अमरीश पुरी ने स्टीवन स्पीलबर्ग की मशहूर फिल्म ‘इंडियाना जोंस एंड द टेंपल आफ डूम’ में खलनायक के रूप में काली के भक्त का किरदार निभाया था जिसके लिये उन्हें अंतराष्ट्रीय ख्याति भी प्राप्त हुयी।  अमरीश पुरी ने अपने करियर में  लगभग 250 फिल्मों में अभिनय का जौहर दिखाया। लगभग चार दशक तक अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिल में अपनी खास पहचान बनाने वाले अमरीश ने 12 जनवरी 2005 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »