29 Mar 2024, 19:45:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की क्यूट और बोल्ड एक्ट्रेस दिशा पटानी अक्सर अपनी बोल्डनेस की वजह से सुर्खियों में बनी रहती है। हाल ही में दिशा सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' में नज़र आई। बता दें कि दिशा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मलंग' की शूटिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गई हैं। बॉलीवुड रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिशा को 'मलंग' की शूटिंग के दौरान चोट लग गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है।
 
इस वीडियो में दिशा चोट लगने के बाद इंजेक्शन लेती हुई नजर आ रही हैं। दिशा के इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं और उनकी जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। फिल्म 'एम एस धोनी' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली दिशा पटानी अपनी पहली फिल्म से ही लोगों के दिलों में बस गई। दिशा आये दिन अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहती है। दिशा जल्द फिल्म मलंग में एक्टर आदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आएगी। ये फिल्म 2020 में रिलीज होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »