24 Apr 2024, 08:46:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

दीपिका ने पहनी हरी-भरी ड्रेस - लोगों ने पूछा - रणवीर ने दिलाई क्या?

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2019 4:47PM | Updated Date: Jun 21 2019 4:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हाल ही में Grazia Millennial Awards 2019 में नजर आई थीं। दीपिका ने गुरुवार को इस इवेंट की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसमें वे एक हरे रंग के ड्रेस में नजर आईं। इस ड्रेस में दीपिका बेहद ही खूबसूरत नजर आ रहीं थीं। हालांकि लोग उनकी इस ड्रेस को लेकर वे अब ट्रोल हो रही हैं। दीपिका पादुकोण की इन तस्वीरों पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
 
कुछ यूजर्स का मजे लेते हुए दीपिका से पूछ रहे हैं कि क्या रणवीर के साथ शॉपिंग पर गई थीं। वहीं एक यूजर ने पूछा कि यह ड्रेस रणवीर ने दिलाई है क्या? इसी तरह कई लोगों ने दीपिका का काफी मजाक उड़ाया। हालांकि यह तस्वीर और इस पर दीपिका द्वारा दिया गया कैप्शन उनके पति रणवीर सिंह को काफी पसंद आया और वे इससे काफी प्रभावित हुए। इस तस्वीर के कैप्शन में दीपिका ने लिखा, "विशिष्ट आकृति धारण करना। फिल्म '83' की शूटिंग में व्यस्त रणवीर ने दीपिका की इस तस्वीर और कैप्शन पर टिप्पणी करते हुए कहा, "शुद्ध देसी कैप्शन।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »