29 Mar 2024, 18:16:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इस मूवी में बिजनेसमैन का किरदार निभाएंगे दबंग स्टार सलमान खान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2019 3:10PM | Updated Date: Jun 21 2019 3:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म इंशाल्लाह में बिजनेसमैन का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। सलमान खान , संजय लीला भंसाली के साथ लंबे समय के बाद काम करने जा रहे हैं। सलमान ने भंसाली के साथ 'हम दिल दे चुके सनम' में काम किया था। इस फिल्म में अजय देवगन और ऐश्वर्या राय भी नजर आए थे। सलमान और भंसाली की नई फिल्म का नाम इंशाल्लाह है। इस फिल्म में वे पहली बार आलिया भट्ट के साथ काम करने जा रहे हैं।
 
बताया जा रहा है कि सलमान इस फिल्म में 40 साल के अमेरिकी बिजनेसमैन का रोल निभा सकते हैं वही आलिया 20-22 साल की लड़की का किरदार निभाएंगी जो एक्ट्रेस बनना चाहती है। सलमान और आलिया स्टारर इस फिल्म की कहानी सलमान की ही फिल्म 'जब प्यार किसी से होता है' की कहानी से मिलती जुलती हो सकती है। कहा जा रहा है कि सलमान इस फिल्म में 40 साल के बेपरवाह इंसान के रोल में होंगे जिसके लिए जदिंगी का मतलब पार्टी करना और मजे करना होगा लेकिन उनके पिता सलमान के सामने ऑफर रखते हैं कि उसे अपनी लाइफस्टायल सुधारनी होगी और शादी कर घर बसाना होगा।
 
इसी दौरान आलिया की फिल्म में एंट्री होगी। सलमान आलिया को अपने पिता के सामने नाटक करने के लिए कहेंगे लेकिन वे असलियत में एक दूसरे को दिल दे बैठेंगे। माना जा रहा है कि इस फिल्म का दूसरा हाफ सलमान की ही फिल्म जानम समझा करो से मिलता जुलता हो सकता है।यह फिल्म ईद के मौके पर 2020 में रिलीज होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »