26 Apr 2024, 03:01:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। अजय देवगन के अपोजिट दे दे प्यार दे मूवी में नजर आयी अभिनेत्री रकुल प्रीत ग्लैमरस अभिनेत्रियों में शुमार हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक फोटो शेयर की। लेकिन इस ग्लैमरस तस्वीर की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। उन्होंने जो तस्वीर साझा की है, उसमें वे डार्क ब्लू लैस ब्रॉलेट में नजर आ रही हैं, साथ ही वे अनबटन्ड जींस में हैं।
 
इस फोटो के लिए उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। रकुल ने तस्वीर शेयर की है और उसमें महिला शक्ति को संबोधित करते हुए कैप्शन लिखा है। लेकिन साझा की गई तस्वीर में जिप खुली होने के कारण लोगों ने उनका घेराव किया हैं। आप इस फोटो को गर्ल पावर कह रही हैं। आपको शर्म आनी चाहिए। एक व्यक्ति ने लिखा - जिप तो बंद कर लेती बहन। एक शख्स ने लिखा ऐसी गंदी फोटो मत डाला करो, इसे गर्ल पॉवर नहीं कहते हैं। कई लोगों ने तो इनकी इस तस्वीर को चीप करार दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »