28 Mar 2024, 16:07:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुम्‍बई। कंगना की फिटनेस का राज योगा ही है। बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले कंगना की मुलाकात जुहू बीच पर एक शख्स से हुई थी। उनकी जिमनास्टिक देखकर अभिनेत्री इतना प्रभावित हुईं कि उन्होंने तुरंत उस व्यक्त‍ि को अपना गुरु बना लिया और तभी से कंगना रनौत उनसे योग सीख रही हैं। कंगना के इस योग गुरु का नाम सूर्य नारायण सिंह है। कंगना रनौत ने अपने योग गुरु को 2 करोड़ का फ्लैट गिफ्ट किया था। यह 2 बीएचके फ्लैट है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंगना ने ये फ्लैट नारायण सिंह को गुरु दक्ष‍िणा के तौर पर दिया था। बताया जाता है कि कंगना के हर उतार-चढ़ाव में उनके योग गुरु हमेशा साथ खड़े नजर आते है। हालांकि सूर्यनारायण सिंह ने कंगना से कुछ नहीं मांगा है। अभिनेत्री ने अपनी खुशी से उनको यह फ्लैट गिफ्ट दिया था। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »