19 Apr 2024, 17:17:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बुधवार को देर रात मुंबई में 'ग्राजिया मिलेनियम अवार्ड 2019' का आयोजन किया गया। इस अवॉर्ड फंक्शन में एक बार फिर से बॉलीवुड स्टार्स ने शिरकत की। इस इवेंट में बॉलीवुड की हसीनाएं हुस्न के जलवे बिखेरती हुई नजर आईं। दीपिका पादुकोण, जाह्नवी कपूर और अनन्या पांडे के अलावा इस अवॉर्ड फंक्शन में सोनम चौहान और कृति खरबंदा ने भी अपने लुक से खूब लाइम लाइट बटोरी।
 
फिल्म 'जन्नत' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली सोनल चौहान अक्सर अपने लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। आए दिन उनके फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती हैं। इस अवॉर्ड नाइट में भी सोनल ने अपने लुक से सबको इंप्रेस किया। इस दौरान वह लेडी बॉसी लुक में अवॉर्ड शो को अटेंड करने पहुंची।
 
इस दौरान सोनल ब्लैक ब्लेजर और ट्राउजर पहने हुए दिखीं, जिसपर गोल्डन कलर का फ्लॉवर प्रिंट था। इस बॉसी लुक के साथ उन्होंने पॉनीटेल और नेकलेस पहना था जिसमें वह काफी बोल्ड और स्टाइलिश लग रही हैं। उन्होंने मुस्कुराते हुए तस्वीरें क्लिक करवाईं। सोनल के इस लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनल चौहान इन दिनों फिल्मों से दूर हैं। लेकिन वो 'रेनबो', 'बुढ्डा होगा तेरा बाप', 'पहला सितारा', 'थ्रीडी' समेत कई फिल्मों में काम किया। बॉलीवुड के अलावा वह कई साउथ फिल्मो में भी काम कर चुकी हैं।
 
वहीं, दूसरी तरफ इस खास मौके पर कृति खरबंदा सिल्वर कलर की शाइनी शॉर्ट ड्रेस में बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने सिल्वर हील्ज और पोनी टेल की थी। रेड कार्पेट पर आते ही कृति ने मस्ती करते हुए तस्वीरें क्लिक करवाईं। तस्वीरों में उनकी पैपराजी के साथ मस्ती खूब देखने को मिल रही है। कृति खरबंदा अक्सर अपनी तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही 'हाउसफुल 4' में नजर आने वाली हैं। फिल्म में उनके अलावा अक्षय कुमर, बॉबी देओल, रितेश देशमुख मुख्य किरदार में हैं। फिल्म 25 अक्टूबर को रिलीज होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »