28 Mar 2024, 21:51:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ग्रीस के सैंटोरिनी आईलैंड की यात्रा पर हैं मेघना नायडू, विदेशी खिलाड़ी से की है शादी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2019 12:23AM | Updated Date: Jun 20 2019 12:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस मेघना नायडू इन दिनों ग्रीस घूम रही हैं। ग्रीस के सैंटोरिनी आईलैंड पर वो छुट्टियां बिता रही हैं। मेघना ने हाल ही में अपनी शादी का खुलासा किया है। आपको बता दें कि मेघना मे 25 दिसंबर 2016 को ही शादी कर ली थी लेकिन इस बात का खुलासा उन्होंने कुछ दिन पहले ही किया। मेघना अपने पति के साथ दुबई में रहती है। बॉलीवुड से उनका नाता टूट चुका है लेकिन सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। आए दिन वो अपने पति के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं। मेघना लं बे समय से वो दुबई बेस्ड टेनिस प्लेयर को डेट कर रही थी। दोनों की शादी साउथ इंडियन रीति रिवाज से हुई। सैंटोरिनी घूम रही मेघना ने कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस मेघना नायडू की जो काफी वक्त से पर्दे पर नजर नहीं आई हैं।

मेघना नायडू का जन्म 19 सितंबर 1980 को विजयवाड़ा आंध्र प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम इतिराज है, जोकि एक टेनिस कोच हैं। उनकी माँ पूर्णिमा हैं-वह हाफ बंगाली हैं। मेघना ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की। उसके बाद उन्होंने तेलुगु फिल्मों से अपना अभिनय करियर शुरू किया। उनकी पहली तेलुगु फिल्म प्रेमसाक्षी है। जो बॉक्स-ऑफिस पर ठीक-ठाक रही थी। उन्होंने अपने हिंदी सिनेमा करियर की शुरुआत बी-ग्रेड फिल्मों से की। उनकी पहली फिल्म हवस थी। जो वर्ष 2004 में प्रदर्शित हुई थी। इस फिल्म पृष्ठभूमि शादी के बाद के प्रेमप्रसंगों पर आधारित थी। उसके बाद वह कई बी-गर्दे फिल्मों में नजर आई। हालांकि यह फ़िल्में कब आई-कब गयी दर्शकों को भी नहीं पता।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »