20 Apr 2024, 08:06:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ब्लॉकबस्टर हुई फिल्म दे दे प्यार दे, 32वें दिन भी किया दमदार कलेक्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2019 12:19AM | Updated Date: Jun 20 2019 11:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। फिल्म दे दे प्यार दे हाल ही में 17 मई को ही रिलीज हुई थी और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी दमदार कलेक्शन किया है। फिल्म दे दे प्यार दे में अजय देवगन और रकुल प्रीत कौर के साथ तब्बू भी मुख्य भूमिका में दिखाई दे रही है। फिल्म दे दे प्यार दे को रिलीज हुए आज एक महीने से भी अधिक का समय हो गया है और आज हम आपको फिल्म के 32 दिनों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बताने जा रहे है। तो आइए जानते है कि फिल्म दे दे प्यार दे ने रिलीज के 32वें दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म दे दे प्यार दे को आकिव अली के निर्देशन में बनाया गया था।

इस फिल्म अजय देवगन अपने से उम्र में काफी छोटी लड़की से प्यार करने लग जाते है। अकिव अली के निर्देशन में बनने वाली फिल्म दे दे प्यार दे को रिलीज हुए 1 माह से ज्यादा का समय हो गया है और अब भी यह फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन कर रही है। बॉक्स ऑफिस पर अजय का जादू इस फिल्म के द्वारा देखा जा सकता है। फिल्म दे दे प्यार दे ने रिलीज के 32वें दिन सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करते हुए 67 लाख रूपये की कमाई कर ली है। फिल्म दे दे प्यार दे एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। फिल्म दे दे प्यार दे में अजय देवगन और रकुल प्रीत के अलावा तब्बू और आलोक नाथ, जिमी शेरगिल मुख्य भूमिका में दिखाई दे रहे है।

फिल्म दे दे प्यार दे 17 मई को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी और इस फिल्म ने अब तक टोटल 105 करोड़ रुपए की धाकड़ कमाई कर ली है। इसी के साथ फिल्म दे दे प्यार दे बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकब्स्टर हो गई है। अभी भी इस फिल्म को सोशल मीडिया पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म दे दे प्यार दे के सभी गानों को सोशल मीडिया पर काफी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म दे दे प्यार के सभी गाने व्यूज के मामले में सोशल मीडिया पर रिकॉर्ड तोड़ रहे है। इतना ही नही इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। फिल्म में रकुल प्रीत कौर और अजय देवगन के अभिनय की काफी तारीफ की गई है। फिल्म दे दे प्यार दे फिल्म भारत के रिलीज हो जाने के बाद भी काफी शानदार कलेक्शन कर रही है। वही अभी भी ये फिल्म लगातार अपने कलेक्शन को बरकरार रखे हुए है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »