28 Mar 2024, 19:44:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बचपन से ही मोटापा से जंग करते आये हैं अर्जुन कपूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2019 12:40PM | Updated Date: Jun 19 2019 12:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर का कहना है कि बचपन से ही मोटापा से उनकी जंग रही है। अर्जुन कपूर ने दो फोटोग्राफ इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है जिसमें वह जिम में वर्कआउट करते दिख रहे हैं। इन तस्वीरों में अर्जुन की मेहनत साफ नजर आ रही है। यह दोनों तस्वीरें अर्जुन की एक्सरसाइज के दौरान की हैं जिसमें उनकी मिरर इमेज को कैप्चर किया गया है।
 
फोटो के शीर्षक में अर्जुन ने लिखा, ‘‘मेरे लिए बचपन से ही मोटापे से जूझना कठिन रहा है। हर किसी का अपना संघर्ष है लेकिन मैं अपने संघर्ष से लगातार जूझ रहा हूं। जिंदगी का एक उसूल है। गिरो और फिर उठो। मेहनत का फल मिलता है। आज नहीं तो कल या फिर हफ्तों में जरूर मिलता है।’’ अर्जुन कपूर ने कहा कि वह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘पानीपत’ की तैयारी में व्यस्त हैं और इसके लिए वह जनवरी में ही ट्रेनिंग शुरू कर चुके हैं।
 
फिल्म ‘पानीपत’ में अर्जुन के साथ संजय दत्त और कृति सैनन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित है, जो सदाशिव राव भाऊ के नेतृत्व वाले मराठा साम्राज्य और अफगानिस्तान के शासक अहमद शाह अब्दाली की सेनाओं के बीच लड़ी गई थी। आशुतोष गोवारीकर निर्देशित यह फिल्म 06 दिसंबर, 2019 को रिलीज होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »