29 Mar 2024, 13:13:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बाहुबली स्टार प्रभास की गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं काजल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2019 12:43AM | Updated Date: Jun 19 2019 12:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। साउथ की टॉप और बॉलीवुड में बेहतर तलाश रहीं काजल अग्रवाल 19 जून को अपना जन्मदिन मनाती हैं। काजल ने बतौर लीड एक्ट्रेस फिल्म ह्यसिंघम से अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत की थी। इसके अलावा वह 'स्पेशल 26' और 'दो लफ्जों की कहानी' में भी नजर आ चुकी हैं। काजल बेशक बॉलीवुड में अपना सिक्का न जमा पाईं हो लेकिन साउथ इंडस्ट्री में काजल का नाम टॉप एक्ट्रेसेस में लिया जाता है।काजल को अजय देवगन के साथ काम करने का मौका मिला। फिल्म हिट भी हुई लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया। सिंघम के बाद काजल को अगला प्रोजेक्ट मिलने में देरी हुई। अब काजल बॉलीवुड को छोड़ टॉलीवुड में किस्मत चमका रही हैं। आलम ये है कि काजल टॉलीवुड में निर्देशकों की पहली पसंद बन गई हैं।

हालांकि इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत भी की है।बेशक काजल बॉलीवुड की फिल्में न कर रहीं हो लेकिन उनके इनकम के कई सोर्सेस हैं। काजल के पास मिनी कूपर, ऑडी जैसी 3 लग्जरी गाड़ियां है। जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपये से ज्यादा है। फिल्म करियर शुरू करने से पहले, काजल ने कई विज्ञापनों में भी काम किया था। काजल ने सेंट एनी हाई स्कूल से पढ़ाई की। उसके बाद काजल ने केसी कॉलेज मुंबई से अपनी ग्रेजुएशन मास मीडिया स्ट्रीम में पूरी की।काजल के करियर की सबसे बड़ी हिट 'मगधीरा' मानी जाती है। ये राजामौली की फिल्म थी जिसने रिलीज के साथ ही बॉक्सआॅफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

चिरंजीवी के बेटे रामचरण इस फिल्म में हीरो थे। फिल्म इन्हीं के करेक्टर के दो जन्मों की कहानी थी। 'मगधीरा' काजल के करियर की उस समय की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म है। रिपोर्ट्स की मानें तो काजल एक फिल्म के 2 करोड़ चार्ज करती हैं। काजल कई प्रसिद्ध ब्रांडों के लिए विज्ञापन करती हैं। वह लक्स सीसीएल की ब्रांड एंबेसडर हैं। फिल्मों के अलावा विज्ञापन से काजल मोटी कमाई करती हैं। काजल साउथ के बाहुबली स्टार प्रभास की गर्लफ्रेंड भी रह चुकी हैं। एक समय पर दोनों के अफेयर की चचार्एं जोरों पर थीं। हालांकि ये रिश्ता किसी मुकाम पर पहुंचने से पहले ही टूट गया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »