28 Mar 2024, 19:16:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान के पुत्र आर्यन खान अपने पिता के साथ डेब्यू कर सकते हैं। आर्यन बॉलीवुड के पॉप्युलर स्टार किड्स में से एक हैं। आर्यन के बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर काफी वक्त से खबरें हैं। लेकिन कभी कुछ कन्फर्म नहीं हो पाया। अब जो एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आई है, उसके अनुसार आर्यन अपने पापा शाहरुख के साथ एक फिल्म से डेब्यू करने वाले हैं। इस फिल्म का नाम है ‘द लायन किंग’। कुछ दिन पहले शाहरुख और आर्यन को मुंबई में एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो के बाहर नजर आए थे। शाहरुख की वाइफ गौरी भी एक दिन डबिंग सेशन के लिए पहुंची थी। इससे माना जा रहा है कि शाहरुख और आर्यन हॉलिवुड मूवी ‘द लॉयन किंग’ के लिए डबिंग कर रहे हैं। इस बात को और पुख्ता करती है शाहरुख की पोस्ट, जो उन्होंने फादर्स डे के मौके पर की। शाहरुख ने बेटे आर्यन के साथ एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने इंडियन क्रिकेट टीम की जर्सी के कलर वाली टी-शर्ट पहनी है। शाहरुख की टी-शर्ट पर मुसाफा और आर्यन की टी-शर्ट पर सिंबा  लिखा है। कुछ माह पूर्व खबरें आई थीं, जिनमें कहा गया कि आर्यन, करण जौहर की आने वाली फिल्म ‘तख्त’ से डेब्यू करेंगे। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »