25 Apr 2024, 00:48:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

गैंगस्टर ड्रामा फिल्म ‘मुंबई सागा’ बनायेंगे संजय गुप्ता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 15 2019 12:22PM | Updated Date: Jun 15 2019 12:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार संजय गुप्ता मल्टीस्टारर गैंगस्टर ड्रामा फिल्म ‘मुंबई सागा’ बनाने जा रहे हैं। संजय जल्द ही एक्शन ड्रामा फिल्म मुंबई सागा लेकर आ रहे हैं। जॉन अब्राहम, इमरान हाशमी, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी जैसे सितारों से सजी गैंगस्टर ड्रामा मुंबई सागा की शूटिंग जल्द ही शुरू की जाएगी। संजय ने इससे पहले भी कांटे, शूटआउट एट लोखंडवाला, जिंदा जैसी गैंगस्टर एक्शन ड्रामा फिल्मों का सफल निर्देशन किया है।
 
फिल्म का प्रोडक्शन भूषण कुमार करेंगे। संजय गुप्ता की पिछली फिल्म काबिल थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। मुंबई सागा के बारे में संजय गुप्ता ने बताया 25 सालों में 17 फिल्में देने के बाद मुझे अपने दर्शकों को कुछ बड़ा और बेहतर देना है। मुंबई सागा मेरी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं भूषण कुमार का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने अपना भरोसा मुझ पर दिखाया है।
 
मुंबई सागा एक ऐसी कहानी है जिसे पर्दे पर दिखाने की जरूरत है।’’ भूषण कुमार ने बताया कि यह सच्ची घटनाओं से प्रेरित गैंगस्टर ड्रामा पर आधारित फिल्म है। बताया जा रहा है कि फिल्म का सेट 1980-90 के दशक में बनाया गया है। फिल्म मुंबई से बॉम्बे के विकास और उन महत्वपूर्ण घटनाओं को दिखाती है जिन्होंने इस महानगर की कहानी को बदल दिया। फिल्म की शूटिंग जुलाई में शुरू होगी।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »