23 Apr 2024, 13:03:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। डायरेक्टर अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग इस वक्त जोरों शोरों से बनारस में चल रही हैं। यही कारण है कि इस वक्त फिल्म के मुख्य कलाकार रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नागार्जुन और मौनी रॉय इन दिनों बनारस में हैं। बीते दिन ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई थी जिस दौरान फिल्म की पूरी टीम साथ नजर आई फिल्म और शहर के बारे में खुलकर बात की।
 
 रणबीर कपूर ने फिल्म फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि, 'यह फिल्म एक धार्मिक कहानी जैसे रामायण या महाभारत से प्रेरित है और बनारस इस फिल्म की कहानी का एक महत्वपूर्ण भाग है।' उन्होंने ये भी बताया कि फिल्म में बनारस वह जगह है जहां पर सभी कलाकार एक साथ मिल जाते है। 
 
रणबीर ने आगे कहा कि, 'एक बार दो-तीन दिन आप रहोगे बनारस में तो आप इसके मिजाज को समझ पाएंगे। हमने लगभग 8 दिन यहां बिताए हैं और अब हम इस शहर को समझने लगे हैं। यहां तक की नागार्जुन सर ने हमें बताया वह जब 10 साल पहले यहां शूटिंग करने के लिए आए थे तब यहां काफी गंदगी थी लेकिन अब यह शहर बदल गया है। यह साफ है और गंगा भी काफी साफ हैं।' 
 
वहीं अयान मुखर्जी ने कहा कि, 'फिल्म का सारा रोमांच ही बनारस से शुरू होता है। हम यहां पर एक सॉन्ग और बड़े ऐक्शन सीन की शूटिंग कर रहे हैं। हम फिल्म में ज्यादा से ज्यादा बनारस दिखाना चाहते हैं। यह एक खूबसूरत शहर है और हम इसके मिजाज को फिल्म में दिखाना चाहते हैं।' 
 
इससे पहले पिछले हफ्ते शनिवार को आलिया और रणबीर काशी विश्वनाथ मंदिर में भी दर्शन के लिए गए थे। फिल्म की टीम शूटिंग से फ्री होकर बनारस के खाने का भी मजा ले रही है। आलिया ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बनारसी थाली का फोटो शेयर कर बताया था कि वह शहर के लोकल फूड का पूरा मजा ले रही हैं।
 
आलिया भट्ट ने बनारस के बारे में बात करते हुए कहा कि, 'हम बनारस के कल्चर में एकदम घुल गए हैं। मैं रोजाना लस्सी पीती हूं और काम खत्म होने पर चाट और बनारसी थाली खाती हूं। तो हम यहां पर पूरी तरह बस गए हैं। हम काशी विश्वनाथ मंदिर भी गए थे। हमने तो यहां आते ही बनारस की ठंडाई भी पी। अभी हमें चाट, कचौड़ी, बनारसी पान और फुल्की भी खाने हैं। मैंने एक लिस्ट बनाई है और मैं वे सभी चीजें खाना चाहती हूं। मुझे यह शहर पसंद है।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »