28 Mar 2024, 20:18:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इस अभिनेता के चक्कर में कई बार मरने से बची है दिशा पटानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 13 2019 2:28PM | Updated Date: Jun 13 2019 2:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी अक्सर अपनी बोल्डनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। फिलहाल सलमान खान के साथ 'भारत' रिलीज हो गई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। दिशा के बारे में हम आपको बताएंगे, उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें।
 
दिशा ने बॉलीवुड में सुशांत सिंह राजपूत के साथ पहली फिल्म 'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' की थी। हालांकि, इस फिल्म में उनकी भूमिका छोटी थी लेकिन लोगों को प्रभावित करने में सफल रही। इसके बाद उन्होंने एक म्यूजिक वीडियो किया, जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड का सफर शुरू किया। एक साक्षात्कार में, दिशा ने बताया था कि एक्टिंग के अपने सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। दिशा मुंबई सिर्फ 500 रुपए लेकर आई थीं।
 
दिशा पटानी ने बताया कि मैं अकेली रहती थी और काम करती थी लेकिन कभी अपने परिवार से मदद की मांग नही की। एक शो में, दिशा ने बताया कि, जब मैं छोटी थी तो, उस वक्त टेलीफोन बूछ थे। मेरी बहन और मैं एक साथ बैठे कुछ रैंडम नंबर डायल करते थे, और हम केवल एक दूसरे से हाय-हाय करते थे।
 
दिशा पटानी एक बेहतरीन डांसर हैं। रणबीर कपूर उनके सबसे बड़े क्रश थे। दिशा अपने स्कूल उस रास्ते से जाती थी जहाँ से रणबीर के पोस्टर लगे रहते थे। उस पोस्टर को वह तब तक देखती रहती थी जब तक वह आंखों से ओझल नहीं हो जाता था। इस चक्कर में वह कई बार एक्सीडेंट का शिकार होने से बची थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »