29 Mar 2024, 20:43:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

येलो ड्रेस में दीपिका ने दिखाया खूबसूरती का जलवा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 27 2019 1:37AM | Updated Date: May 27 2019 1:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की लवली दीपिका पादुकोण का जलवा इन दिनों हर तरफ बरकरार है। बीते दिनों ही दीपिका कान फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेर कर रही है। अब दीपिका बॉलीवुड की नंबर वन हीरोइन हैं इस बात में कोई शक नहीं है। दीपिका की एक्टिंग हो या फिर उनका फैशन हो, हर कोई उनका फैन है। इस फोटोशूट ने आते ही सनसनी मचा दी है। फोटोशूट में दीपिका की ये खूबसूरती देख आप भी दिल थाम कर रह जाएंगे। इन तस्वीरों में दीपिका बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही है। दीपिका की खूबसूरती इसमें देखते ही बन रही है। येलो आउटफिट में दीपिका गजब ही ढा रही है।

दीपिका के लुक बात करें तो दीपिका येलो ड्रेस में दिख रही है। दीपिका की ये येलो कलर की ड्रेप वाली साड़ी है। जिसमें वो बेहद ही स्टाइलिश लग रही है। अपने इस लुक में दीपिका ने कानों में बड़े बड़े ईयरिंग्स पहने हुए हैं। वहीं स्मोकी आईज और हाइटलाइट वाले मेकअप में दीपिका गजब नजर आ रही है। बालों में दीपिका ने जूड़ा बनाया हुआ है। एक पिक्चर में दीपिका ने आंखों पर शेड्स लगाया हुआ है। जो कि काफी स्टाइलिश लग रहा है। पीली साड़ी पहने गजब की खूबसूरत लग रही हैं।

अपने स्टाइलिश अंदाज में दीपिका ने फिर से लोगों का दिल जीत लिया है। दीपिका की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर उन्होंने खुद शेयर की है। ये तस्वीरें खूब वायरल भी हो रही हैं। वैसे भी दीपिका जैसी क्वीन की खूबसूरती पर हर कोई मरता है। बता दें कि दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म छपाक की शूटिंग में बिजी हैं। एक साल बाद दीपिका डायरेक्टर मेघना गुलजार की फिल्म के जरिए बिग स्क्रीन पर वापसी करने वाली है। दीपिका अपनी फिल्म पद्मावत के बाद से किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई है। पद्मावत जनवरी 2018 में रिलीज हुई थी। दीपिका इस फिल्म में लक्ष्मी अग्रवाल नाम की एक एसिड अटैक पीड़िता की भूमिका में नजर आने वाली है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »