17 Apr 2024, 03:59:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। अभिनेत्री दिशा पाटनी और एक्टर टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के क्यूटेस्ट कपल माने जाते हैं। दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट भी किया जाता है। हालांकि, दिशा और टाइगर ने कभी भी अपने रिश्ते को स्वीकार तो नहीं किया है, लेकिन दोनों अपनी बॉन्डिंग के बारे में बात करने से कभी नहीं कतराते हैं। कई बार दिशा और टाइगर को यह कहते हुए सुना गया है कि उन दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। 
 
हाल ही में बॉलीवुड न्यूज पोर्टल ने दिशा से ट्विटर पर उनके एक फैन द्वारा पूछा गया सवाल किया, सवाल है- 'आप दोनों अपने रिश्ते को कुबूल क्यों नहीं करते हैं? एक कपल की तरह लोग आप दोनों को बहुत प्यार करते हैं। इसपर दिशा ने बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए कहा, टाइगर को इंप्रेस करना बहुत मुश्किल है। उन्होंने कहा कि वो सालों से टाइगर को इंप्रेस करने की कोशिश कर रही है, लेकिन अभी तक सफल नहीं हो पाई हैं। दिशा को लगता है कि फिल्म भारत के बाद चीजें बदल जाएंगी। लेकिन अभी लक उनका साथ नहीं दे रहा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »