18 Apr 2024, 16:28:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

विवेक ओबेरॉय ने एक तस्वीर शेयर की जिसमें ऐश्वर्या राय, बारी-बारी से सलमान खान, विवेक ओबेरॉय और अभिषेक बच्चन के साथ नजर आईं। इस मीम को शेयर करते ही यूजर्स विवेक को ट्रोल करने लगे। सोनम कपूर ने तो विवेक ओबेरॉय को डिस्गस्टिंग और क्लासलेस तक कह डाला। जब सभी विवेक को खरी-खोटी सुनाने लगे तो विवेक ओबेरॉय ने कहा, 'मैं सलमान खान से माफी मांग लूंगा। इसमें मुझे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन सोनम कपूर से कभी नहीं।' हालांकि काफी ट्रोल होने के बाद विवेक ने ऐश्वर्या-सलमान वाला ट्वीट डिलीट कर दिया। पहले भी विवेक ओबेरॉय, ऐश्वर्या की वजह से विवादों में आ गए थे। दरअसल, जब ऐश्वर्या का सलमान खान के साथ रिश्ता टूटा तो वो विवेक के प्यार में पड़ गई थीं। ये बात तब की है जब साल 2004 में विवेक और ऐश फिल्म 'क्यों हो गया ना' की शूटिंग कर रहे थे। ऐश्वर्या पहले से ही सलमान के ब्रेकअप से दुखी थीं और फिर विवेक, ऐश का सहारा बने।
 
सलमान के कानों तक विवेक और ऐश्वर्या के अफेयर के चर्चे पहुंच गए थे। सलमान को ये बात बर्दाश्त नहीं हुई। विवेक ओबेरॉय की मानें तो सलमान ने उन्हें 41 बार कॉल किया था। साथ ही पीटने और ऐश्वर्या राय से दूर रहने की धमकी दी थी। इन सब बातों का खुलासा विवेक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया था। सलमान के खिलाफ बोलने के बाद पूरा बॉलीवुड विवेक के खिलाफ हो गया था। यहां तक कि ऐश्वर्या ने भी विवेक से अपना रिश्ता खत्म कर दिया। खबरों की मानें तो सलमान खान की वजह से ही विवेक का करियर बर्बाद हो गया। जब विवेक को अपनी गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने एक अवॉर्ड शो में सबके सामने उनसे माफी मांगी थी। हाल ही में जब विवेक का ऐश्वर्या वाला मामला उछला तो सालों पुराना ये वीडियो भी वायरल होने लगा। दरअसल, विवेक स्टेज पर परफॉर्म करने आते हैं। परफॉर्मेंस खत्म होने के बाद विवेक ने आॅडियंस के आगे झुककर हाथ जोड़े। इसके बाद वो सलमान के सामने झुके, हाथ जोड़े और कान पकड़े। विवेक के ऐसा करते ही सब समझ गए कि वो सलमान खान से ही माफी मांग रहे हैं। सलमान के बगल में बैठी शिल्पा शेट्टी भी ये नजारा देख जोर से हंसने लगीं। अब जब फिर से ये मामला सामने आया तो विवेक ने फिर से सलमान से माफी मांगने की बात कही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »