24 Apr 2024, 11:33:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बीमार ऋषि कपूर से मिलने न्यूयार्क पहुंचे नीता और मुकेश अंबानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 19 2019 4:39PM | Updated Date: May 19 2019 4:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ऋष‍ि कपूर लंबे वक्त से न्यूयॉर्क में अपनी बीमारी का इलाज करा रहे है। ऐसे में ऋष‍ि कपूर सबसे ज्याादा मुंबई की लाइफस्टाइल को मिस करते हैं। लेकिन उन्हें ये कमी ज्यादा महसूस नहीं हो इसका ख्याल फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब्स रख रहे हैं। आमिर खान, दीप‍िका पादुकोण, व‍िक्की कौशल जैसे कई स‍ितारे ऋष‍ि कपूर से मौका निकालकर न्यूयॉर्क मिलने जाते रहे हैं। हाल ही में ऋष‍ि कपूर से मिलने पहुंचे ब‍िजनेस मुकेश अंबानी और नीता अंबानी। 
 
ऋष‍ि कपूर की ट्रीटमेंट में उनकी पत्नी नीतू कपूर पूरी तरह से साथ दे रही हैं। नीतू सोशल मीड‍िया ऋष‍ि कपूर से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट करती रहती हैं। वैसे इलाज के दौरान खुद को ब‍िजी रखने के लिए ऋष‍ि कपूर भी एक्ट‍िव रहते हैं।  ऋष‍ि ने ट्व‍िटर हैंडल से मुकेश अंबानी, नीता अंबानी संग तस्वीर शेयर की। ऋष‍ि कपूर ने ल‍िखा, शुक्र‍िया आपके प्यार के लिए। ऋष‍ि ने दो तस्वीरें सोशल मीड‍िया पर शेयर की गई हैं। इनमें पहली तस्वीर में ऋष‍ि कपूर, नीतू कपूर, नीता अंबानी और मुकेश अंबानी नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में मुकेश अंबानी संग ऋष‍ि कपूर नजर आ रहे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »