19 Apr 2024, 23:16:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

बॉलीवुड में इन दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट और की शादी को लेकर खूब चर्चा हो रही है। खबरें हैं कि दोनों जल्द शादी करेंगे और इसके लिए दोनों जगह भी फाइनल कर ली है। हाल ही में दोनों फॉरेन ट्रिप पर भी गए थे। इस बीच दोनों की खास तस्वीर सामने आई है।सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस फोटो में दोनों फैन्स के साथ कूल अंदाज में नजर आ रहे हैं। फोटो में आलिया ट्रडिशनल कपड़ों के साथ स्टाइलिश चश्मा पहने हुए हैं। वहीं रणबीर जींस और हुड के साथ कैप पहने दिखाई दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने भी कूल गॉगल्स लगाया है। फोटो में दोनों ही फैन्स के साथ खड़े होकर स्माइल देते दिखाई दिए। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बीते दिनों यूरोप ट्रिप पर गए थे। एयरपोर्ट पर दोनों की कई तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। इसके बाद ये अंदाजा लगाया जा रहा था कि दोनों इटली के लेक कोमो में सीक्रेट शादी करेंगे। ये वही जगह है जगह रणबीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी हुई थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »