29 Mar 2024, 14:38:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

पुशअप करने के दौरान गिरी दीपिका, पति रणवीर ने उड़ाया मजाक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 16 2019 12:31PM | Updated Date: May 16 2019 12:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वर्कआउट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने अपने फैंस को बताया है कि वो कैसे वर्कआउट करते समय गिर गईं। दीपिका ने कैप्शन में लिखा कि 'पुशअप करने के दौरान मैं गिर गईं और मुझे सहारा लेकर उठना पड़ा।' 
 
जिसपर लोगों के कई तरह के कमेंट्स आएं। लेकिन सबसे मजेदार तो उनके पति रणवीर सिंह का कमेंट था। जी हां, रणवीर ने दीपिका के मजे लेते हुए पोस्ट पर लिखा कि ' तुम्हारे फॉर्म को सुधारने में मदद कर सकता हूं। रणवीर के इस कमेंट पर कई लोगों के रिएक्शन भी आएं। 
हाल ही में खबर आई है कि दीपिका इस समय भारत की सबसे बड़ी सेलिब्रिटी ब्रांड बन चुकि हैं। दीपिका ने सलमान , शाहरुख को पछाड़ नंबर वन ब्रांड वैल्यू बन चुकि हैं। इस बात की जानकारी मशहूर कंपनी डफ और फेल्पस ने दी है। उनके आकड़ों के मुताबिक, दीपिका पादुकोण की ब्रांड वैल्यू 10 करोड़ डॉलर यानी कि 700 करोड़ रुपए से ऊपर पहुंच चुकी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »