24 Apr 2024, 04:06:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बॉलीवुड एक्‍टर दिए हैं बहनों को सबसे महंगे गिफ्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 16 2019 1:53AM | Updated Date: May 16 2019 1:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भाई और बहन का रिश्ता वो रिश्ता है जो अमीरी और गरीबी को बिलकुल भी नही देखता। भाई और बहन का रिश्ता निस्वार्थ रिश्ता बताया जाता है। बॉलीवुड में आज काफी स्टार हैं जिनका अपनी बहनों से ख़ास रिश्ता रहा है।   

अभिषेक बच्चन- बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन को काफी कम ही फिल्मों में देखा जाता है। इनकी बहन का नाम श्वेता बच्चन नंदा है।   इन दोनों के भाई बहनों के बीच काफी मधुर रिश्ते हैं। हाल में इन दोनों को करण जौहर के टीवी शो पर देखा गया था।   जहाँ इन दोनों के प्यार को आसानी से देखा गया था। अभिषेक बच्चन ने कुछ टाइम पहले अपनी बहन को एक 30 लाख वाली एक बीएमडब्ल्यू गाड़ी दी थी।  
रणबीर कपूर- बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर अपने पिता की तरह ही एक बड़े स्टार बन चुके हैं। लेकिन इनकी बहन रिद्धिमा कपूर फिल्मों से काफी दूरी बनाए हुए है। लेकिन रणबीर कपूर अपनी बहन रिद्धिमा को काफी ज्यादा चाहते हैं।इन्होंने अपनी बहन को वूपिंग पेंटिंग गिफ्ट की।   जिसकी कीमत लगभग 2.5 करोड़ थी। रणबीर कपूर अपनी फैमिली से भी काफी ज्यादा प्यार करते हैं।  
सलमान खान- बॉलीवुड स्टार सलमान खान भी अपनी बहनों से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं। सलमान अपनी गोद ली हुई बहन अर्पिता से भी काफी ज्यादा प्यार करते हैं। हाल में इन्होंने अपनी बहन अर्पिता के कहने पर उनके पति को फिल्मों में उतारा था। लेकिन वो सफल नही हो पाए।   इसके अलावा सलमान ने अर्पिता को के बहुत बड़ा फार्म हाउस गिफ्ट में दिया था।  
रणवीर सिंह- बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह का अपनी बहन रितिका से प्यार जगज़ाहिर है। रणवीर अपनी बहन से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं।   हाल में इन्होंने अपनी बहन रितिका को लगभग 1.5 करोड़ की गाड़ी भेंट की है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »