29 Mar 2024, 16:01:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अनुष्का-आलिया एक जैसा बैग लिए एयरपोर्ट पर नजर आईं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 16 2019 1:47AM | Updated Date: May 16 2019 1:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

स्टार्स अपने एयरपोर्ट लुक्स के लिए भी काफी चर्चा में रहते है। आजकल वैसे भी स्टार्स का एयरपोर्ट लुक काफी ट्रेंड में रहता है। एयरपोर्ट पर स्टार्स अक्सर अपने अलग अलग आउटफिट्स में दिखते हैं। वहीं अक्सर इनके ड्रेसेस मैच भी कर जाते है। अब लीजिए हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ है। हाल ही में आलिया भट्ट बॉय़फ्रेंड रणबीर कपूर के साथ एयरपोर्ट पर नजर आईं। इस दौरान आलिया के हाथ में जो बैग था, कुछ दिन पहले ही वैसा बैग अनुष्का के हाथ में भी देखा गया था। खास बात ये थी कि अनुष्का भी एयरपोर्ट पर ही ऐसा बैग लिए नजर आईं थी। दरअसल रिसेंटली आलिया बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ वेकेशन मनाने गईं थी। आलिया रणबीर के साथ यूरोप गईं थी। छुट्टियां मनाने के बाद आलिया मुंबई लौटी तो उन्हें एयरपोर्ट पर बॉयफ्रेंड के साथ स्पॉट किया गया। एयरपोर्ट पर आलिया का लुक काफी सिंपल था। आलिया ने इस दौरान पिंक कलर की पैंट्स के और टॉप पहना था। आलिया-अनुष्का के इस बैग की कीमत करीब 1 लाख की है। बताया गया है कि दोनों के इस बैग की कीमत 97,555 रुपये बताई जा रही है। ऐसे में साफ है कि स्टार्स अपने एयरपोर्ट फैशन का भी ख्याल रखते है। आलिया की बात करें तो वो जल्द ही रणबीर के साथ ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में दिखने वाली हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »