25 Apr 2024, 06:50:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

न्यूयॉर्क की सड़कों पर प्रियंका-निक संग दिखे जेठ-जेठानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 16 2019 1:45AM | Updated Date: May 16 2019 1:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। एक्ट्रेस प्रियंका चोपडा़ को शुक्रवार न्यूयॉर्क में निक जोनस, सोफी टर्नर और जो जोनस के साथ स्पॉट किया गया। एक तरफ जहां प्रियंका पति निक का हाथ थामें हुए दिखीं। वहीं, सोफी पति जो के हाथ थामें हुए रोमांटिक अंदाज में नजर आईं। इस दौरान 36 की प्रियंका पर्पल कलर की स्लिट ड्रेस में काफी ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। प्रियंका की ड्रेस ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा। दरअसल, उनकी डीप नेक ड्रेस में क्लीवेज साफ नजर आ रहे थे। वहीं, 26 के निक ब्लू शेड ओवरकोट पहने हुए काफी कूल दिख रहे हैं। निकयंका के पीछे-पीछे एक दूसरे का हाथ थामे हुए सोफी और जो काफी क्यूट लग रहे हैं। इस दौरान 23 की सोफी टॉप टू बॉटम व्हाइट ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं और 28 के जो यैलो शर्ट के साथ ब्लैक पैंट में काफी हैंडसम दिख रहे हैं। इन कपल्स की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में प्रियंका, सोफी, जो और निक एक-साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। बता दें कि प्रियंका के जेठ जो जोनस ने 1 मई को अचानक सोफी टर्नर के साथ शादी कर ली। जो और सोफी की अचानक हुई शादी हालांकि, कई लोगों के लिए एक सरप्राइज की तरह थी। जो और सोफी ने अक्टूबर 2017 में इंगेजमेंट अनाउंस करके अपने फैंस को सरप्राइज कर दिया था। फैंस के साथ-साथ परिवारवालों को इस कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार था। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »