18 Apr 2024, 10:17:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मलाइका अरोड़ा ने उल्टा लटक कर किया खतरनाक वर्कआउट, देखें वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 15 2019 5:29PM | Updated Date: May 15 2019 5:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें मलाइका एकबार फिर जबरदस्त वर्कआउट स्टंट करके दिखा रही हैं। मलाइका अरोड़ा का ये वीडियो इतना जबरदस्त है कि फैन्स उन्हें फायर बता रहे हैं। मलाइका इसमें एक प्रॉप का यूज करती हैं। इसके सहारे मलाइका अरोड़ा ऊपर चढ़ती हैं बॉडी को मूव करते हुए वो एक बैक फ्लिप मारती हैं। इस खतरनाक वर्कआउट को मलाइका इतनी स्मूदली करती हैं जैसे ये उनके बाएं हाथ का खेल हो। 
 
मलाइका अरोड़ा के इस वीडियो की फैन्स खूब तारीफ कर रहे हैं। साथ ही लोग उनसे वर्कआउट के लिए इंस्पायर भी हो रहे हैं। हालांकि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स मलाइका अरोड़ा को ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'ज्यादा उछल कूद ना किया करो। बुढ़ापे में हड्डी इधर की उधर हो गई तो बड़ा दर्द होगा।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'अर्जुन कपूर ना देख ले कहीं....।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अब इस ऐज में ये सब करके पता नहीं कौनसा चांद पर जाना है।' यही नहीं यूजर्स मलाइका को अगली बार ओलंपिक तक में भेखने की सलाह दे रहे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »