26 Apr 2024, 05:12:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ब्लू कलर की बिकिनी में अभिनेत्री ने शेयर किया हॉट वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 14 2019 4:43PM | Updated Date: May 14 2019 4:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री मंदना करीमी अपने हॉट अंदाज को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं लेकिन इस बार वो अपने इसी हॉट अंदाज के चलते सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गई हैं। दरअसल, हाल ही में मंदना करीमी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ बोल्ड तस्वीरें ओर वीडियो पोस्ट की है।
 
मंदना ने ये वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा कि वो इन गर्मियों के लिए तैयार हैं। मंदना इस वीडियो में ऑरेंज ब्लू कलर की बिकिनी पहने नजर आ रही हैं। मंदना की इस वीडियो पर एक लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कमेंट्स की बात करें तो मंदना को अपने इस पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। 
 
मंदना को सोशल मीडिया पर ये कहते हुए ट्रोल किया जा रहा है कि उन्होंने मुस्लिम होने के बावजूद रमजान के महीने में बिकीनी पहनी है। मंदना की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक ट्रोल ने लिखा कि इस्लाम को आप पर शर्म आ रही है। वहीं, एक अन्य ट्रोल ने लिखा कि तुमसे ज्यादा तो किसी भिखारी के पास कपड़े होते हैं। एक और ट्रोल ने धर्म को लेकर बात करते हुए लिखा, रमदान के वक्त पर आप बिकिनी की तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं.. ये तो गर्व का पल है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »