25 Apr 2024, 10:22:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

राखी सावंत को मिला दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड, जमकर उड़ रहा मजाक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 14 2019 1:11PM | Updated Date: May 14 2019 1:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की आइटक गर्ल राखी सावंत इन दिनों एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हाल ही में राखी को दादासाहेब फाल्के फाउंडेशनने बेस्ट 'आइटम डांसर' के रूप में दादासाहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवॉर्ड 2019 से सम्मानित किया। इस अवॉर्ड से सम्मानित होने पर जहां राखी काफी खुश हैं वहीं सोशल मीडिया पर उनकी जमकर खिल्ली उड़ाई जा रही है।
 
राखी को इस अवॉर्ड से सम्मानित किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर राखी का खूब मजाक उड़ाया जा रहा है और साथ ही अवॉर्ड के आयोजकों पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। अवॉर्ड समारोह में राखी हमेशा की तरह अपने हॉट अंदाज में नजर आईं यहां मंच पर कॉमेडियन-एक्टर सुनील ग्रोवर आयोजकों के साथ मिलकर राखी को ये अवॉर्ड प्रेजेंट करते हुए नजर आए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »