28 Mar 2024, 20:41:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस और भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच शादी के बाद से ही बॉलीवुड से दूर हैं। हालांकि इस कपल को पार्टी और इवेंट में स्पॉट किया जाता है। हेजल भले ही फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो अपने चचेरी भाभी के बेबी शॉवर में पहुंची हैं। इस दौरान हेजल ब्लू कलर की ड्रेस में बेहद सिंपल और ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। हेजल ने बेबी शॉवर की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा-मैं अपने चचेरे भाई-बहन  और के लिए बहुत खुश हूँ! क्या मस्त बेबी शावर है। आप अच्छे माता-पिता बनने जा रहे हैं, लेकिन मैं सबसे अच्छी चाची हूँ आप दोनों को प्यार। बता दें कि हेजल और युवराज की 2016 में लव मैरिज हुई थी। इस कपल की शादी चंडीगढ़ में सिख रीति-रिवाजों से हुई थी। शादी में दोनों के करीबी रिश्तेदार और दोस्त पहुंचे थे। इसके बाद दोनों ने एक शानदार रिसेप्शन पार्टी भी दी थी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »