20 Apr 2024, 07:37:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सलमान को फिल्म 'भारत' के लिए बुजुर्ग बनने में लगता था इतना समय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 13 2019 4:57PM | Updated Date: May 13 2019 4:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। फिल्म 'भारत' में बुजुर्ग के लुक में नजर आने के लिए सलमान खान को मेकअप में ढाई घंटे लग जाते थे। यह फिल्म जून में ईद पर रिलीज होगी।
 
निर्देशक अली अब्बास जफर ने इस लुक के बारे में कहा, "यह एक बहुत ही कठिन प्रक्रिया है, इस पूरी प्रक्रिया के लिए काफी धैर्य रखना पड़ता है। सलमान को बुजुर्ग के लुक में ढलने के लिए करीबन ढाई घंटे लगते थे। उन्हें 20 अलग-अलग दाढ़ी और मूंछों को आजमाना था।"
 
उन्होंने कहा कि सलमान को जब संक्षिप्त रूप से बताया गया कि यह लुक फिल्म में उनके चरित्र के लिए काफी महत्वपूर्ण है, तब सलमान ने काफी सराहनीय काम किया। फिल्म में सलमान और कैटरीना के साथ तब्बू, जैकी श्रॉफ, दिशा पटानी, नोरा फतेही और सुनील ग्रोवर जैसे अनुभवी कलाकार शामिल हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »