19 Apr 2024, 21:07:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

दीपिका के इस कोट-हैंडबैग की कीमत सुन हैराए र‍ह जाएंगे आप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 13 2019 3:11PM | Updated Date: May 13 2019 3:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने मेट गाला 2019 के लुक को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। मेट गाला के रेड कारपेट पर दीपिका ने अपने बार्बी गर्ल लुक से सबको दीवाना कर दिया था। उन्‍होंने जैक पोजन को पिं‍क स्‍ट्रैपलेस गाउन पहना था। दीपिका की इस ड्रेस को थ्री डी प्रिंटेड पीस को जोड़कर बनाया गया था। बार्बी डॉल लुक के बाद रेड कारपेट से हटकर दीपिका येलो कलर की विंटेज आउटफिट में नजर आई थीं। जैक पोजन ने ही दीपिका के इस पार्टी लुक को भी डिजायन किया था। दीपिका ने येलो ड्रेस के साथ मोनोग्राम फॉक्‍स फर कोट और मैचिंग हैंडबैग लिया था। इसकी कीमत जानकर आप हैरान हो जाएंगे। 
 
दीपिका पादुकोण का यह कोट और हैंडबैग, दोनों ही मिलान बेस्‍ड फैशन लेबल ऑफ व्‍हाइट का था। दीपिका के इस कोट की कीमत 1,63,461 रुपए और हैंडबैग की कीमत 1,56,127 थी। यानी दीपिका की इन दोनों ड्रेस को खरीदने के लिए आपको पूरे 3,19,588, रुपए खर्च करने होंगे। दीपिका पादुकोण ने कोट और बैग के साथ जैक पोजन की येलो मैक्‍सी ड्रेस पहनी थी।  अपने लुक को कंप्‍लीट करने के लिए उन्‍होंने ब्‍लू र्इयररिंग्‍स और स्‍ट्रैपी हिल्‍स भी पहनी थीं। उनके मेकअप और हेयरस्‍टाइल की बात करें तो उन्‍होंने हाई पोनीटेल बनाया था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »