28 Mar 2024, 17:01:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शाहरूख-सलमान को लेकर फिल्म बनाना चाहते हैं अली अब्बास जफर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 13 2019 1:53AM | Updated Date: May 13 2019 1:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बॉलीवुड निर्देशक अली अब्बास जफर किंग खान शाहरूख खान और दबंग स्टार सलमान खान को लेकर फिल्म बनाना चाहते हैं। अली अब्बास जफर इन दिनों सलमान खान को लेकर फिल्म भारत बना रहे हैं। अली अब्­बास जफर ने कहा है कि शाहरुख और सलमान एकसाथ काम करना चाहते हैं, वह दोनों एक दूसरे के काम को पसंद करते हैं। दोनों सुपरस्­टार जल्­द ही एकसाथ फिल्म में दिखाई देंगे। अली अब्­बास जफर ने कहा है कि वह शाहरुख खान और सलमान खान को एकसाथ लेकर फिल्­म बनाने की इच्­छा रखते हैं।
 
शाहरुख और और सलमान खान जल्­द एक साथ काम करते दिखाई दे सकते हैं। इंशाअल्­लाह, यह जल्­द ही संभव हो सके। मैं जब स्क्रिप्­ट लिखूंगा तो यह संभव हो सकेगा। दोनों स्­टार एक दूसरे को पसंद करते हैं और दोनों एक साथ काम करना चाहते हैं। यदि ऐसी कोई स्क्रिप्­ट आती है तो वह दोनों जरूर एकसाथ काम करना चाहेंगे।  शाहरुख खान और सलमान खान फिल्म करन अर्जुन फिल्­म में एक साथ नजर आए थे। यह फिल्­म जबरदस्­त हिट साबित हुई थी। इसके बाद यह दोनों स्­टार ‘कुछ कुछ होता है’ और ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ में साथ नजर आये।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »