29 Mar 2024, 11:09:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अब भोजपुरी में बनेगी पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 12 2019 2:16PM | Updated Date: May 12 2019 2:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मशहूर भोजपुरी फिल्म अभिनेता रवि किशन ने कहा है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर भोजपुरी में एक फ़िल्म बनाएंगे ताकि यह बोली बोलने वाला समाज भी मोदी की जिंदगी के बारे में जान सकें। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव के बाद वह स्वामी विवेकानंद और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर भी भोजपुरी फिल्म बनाने के लिए काम शुरू करेंगे।
 
गोरखपुर से भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ रहे रवि किशन ने कहा, ऐसा नहीं है कि राजनीति में आने के बाद मैं फिल्मों से अलग हो जाऊंगा। यहीं (गोरखपुर में) स्टूडियो बनाएंगे और फिल्मों की शूटिंग करेंगे। साथ में जनता की सेवा भी होगी। उन्होंने कहा, मोदी जी के जीवन से मैं बहुत प्रभावित हूं। 2014 में मोदी जी ने जब शौचालय के बारे में बात की...., ऐसा मैंने पहली बार देखा था कि किसी प्रधानमंत्री की यह सोच भी हो सकती है। मैं उनसे बहुत प्रभावित हुआ। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »