23 Apr 2024, 23:47:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

आयुष्मान खुराना, तब्बू और राधिका आप्टे की लीड रोल वाली फिल्म अंधाधुन के बाद एक और हिंदी फिल्म का चीनी डब वर्जन रिलीज हुआ। इस शुक्रवार को बॉलीवुड स्टार स्व. श्रीदेवी की अंतिम फिल्म के तौर पर रिलीज हुई मॉम का चीनी डब वर्जन चीनी सिनेमाघरों में रिलीज किया गया।
 
पहले दिन मिला अच्छा रिस्पांस : मिली जानकारी के अनुसार पहले दिन वहां के बॉक्स आॅफिस पर चीनी मॉम को अच्छा रिस्पांस मिला। पहले दिन इस फिल्म को लगभग बारह करोड़ कमाए। कहा जा रहा है कि पहले दिन की कमाई के मामले में ये फिल्म अंधाधुन से बेहतर रही है।
70 से 80 करोड़ की कर सकती है कमाई :  चीनी अंधाधुन की पहले दिन की कमाई दस करोड़ के आसपास थी। चीनी सिनेमाघरों में इसे जी इंटरनेशनल की ओर से रिलीज किया गया है। इस कंपनी के सूत्र बताते हैं कि मॉम चीन में 70 से 80 करोड़ की कमाई कर सकती है।
 
सेजल अली ने किया था श्रीदेवी की बेटी का रोल: रवि उदयावर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म एक ऐसी महिला की कहानी पर आधारित थी, जो अपनी बेटी के बलात्कारियों को सजा दिलाने के मिशन को सफल बनाती है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अक्षय खन्ना इस भी इस फिल्म थे। पाकिस्तानी अदाकार सेजल अली ने इस फिल्म में श्रीदेवी की बेटी का रोल प्ले किया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »