29 Mar 2024, 17:55:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

फिल्म 'तारे जमीं पर' से चर्चा में आईं ऐक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा अब तक करीब 45 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वह फिल्म राइटर हैं, प्रड्यूसर बन चुकी हैं, फिल्म डायरेक्टर भी बनने वाली हैं। अब वह टीवी शो 'सावधान इंडिया' की होस्ट हैं और वेबसीरीज में भी काम कर रही हैं।  मुंबई में रह रही टिस्का को दिल्ली की सड़कें, गोल चक्कर, खाना-पीना, हरियाली और सर्दी बहुत पसंद हैं। वह कहती है की मुंबई में ये सब मिस करती हूं। जिंदगी का बहुत बड़ा हिस्सा वहां गुजरा है। दिल्ली में  ठंड में सुबह-सुबह 7:30 बजे बसों में लटकते हुए डीयू पहुंचते थे। नोएडा से 363 नंबर की बस जाती थी। दिल्ली यूनिवर्सिटी तक खचाखच भरी बस का सफर करना पड़ता था। उतरने के लिए मेरा लास्ट स्टॉप होता था।  वह कहती है की उस दौर में बसों में छेड़छाड़ होती थी, लेकिन इससे बचाव के लिए वह अपने पास सेफ्टी पिन रखती थी और छेड़छाड़ करने वालों को चिकोटी काट लेती थी। अब लड़कियों के लिए सलाह है कि सीधा चांटा मारो। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »