19 Apr 2024, 19:59:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बॉक्स ऑफिस पर टकरा सकती हैं कंगना और ऋतिक की फिल्में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 8 2019 3:08PM | Updated Date: May 8 2019 3:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और माचोमैन ऋतिक रोशन की फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर हो सकती है। हाल ही में रिपोर्ट आई है कि कंगना की फिल्म ‘मेंटल है क्या’ और ऋतिक की फिल्म ‘सुपर 30’ एक ही दिन रिलीज हो सकती है। कुछ समय पहले दोनों के बीच रिलेशनशिप को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद कंगना और ऋतिक ने फिर कभी साथ में काम न करने का फैसला किया। दोनों भले ही साथ में काम न कर रहे हों, बावजूद इसके कंगना ऋतिक से ‘टकराने’ का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं। 
 
पहले रिपोर्ट थी कि कंगना रनौत और राजकुमार राव अभिनीत ‘मेंटल है क्या’ 21 जून को रिलीज होने वाली थी। वहीं ऋतिक रोशन स्टारर ‘सुपर 30’ को इसके अगले महीने यानी जुलाई-अगस्त के आस-पास रिलीज करने का तय किया है। अब बताया जा रहा है कि ‘मेंटल है क्या’ की तारीख में बदलाव किया गया है और इसे ‘सुपर 30’ के साथ रिलीज किया जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »