29 Mar 2024, 11:35:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मेट गाला 2019 : प्रियंका के अलावा भारत से अभिनेत्री दीपिका भी हुईं शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 8 2019 1:30AM | Updated Date: May 8 2019 1:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हर साल विदेश में कुछ ऐसे समारोह होते हैं, जिनकी तस्वीरें भारत में छाई रहती हैं। मेट गाला समारोह में प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें इसका ताजा उदाहरण हैं। न्यूयॉर्क में हुए मेट गाला में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास के साथ गईं। इस मौके पर प्रियंका का लिबास लोगों का ध्यान खींच रहा है।प्रियंका चोपड़ा के लिए मेट गाला इसलिए भी खास है क्योंकि माना जाता है कि प्रियंका और निक की पहली मुलाकात भी इसी समारोह के दौरान हुई थी। इस समारोह में प्रियंका के अलावा भारत से अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी शामिल हुईं लेकिन सोशल मीडिया पर चर्चे प्रियंका के हो रहे हैं।मेट गाला में हर साल एक थीम के तहत कपड़े पहने जाते हैं। इस साल मेट गाला का थीम फोटोग्राफर सुसेन सोंटाग के 1964 के फोटो ऐस्से 'नोट्स ऑन कैंप' से प्रेरित है। थीम का नाम है-कैंप। इसी के तहत इस बार सितारों को ऐसे ड्रेस पहनकर आने थे, जो आयरनी, ह्यूमर, पैरोडी, नकल, चालाकी और नाटकीयता को दिखाएं। मेट गाला की शुरूआत मशहूर सिंगर लेडी गागा की आमद से हुई।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »