25 Apr 2024, 21:12:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

जानिए इमरान हाशमी किन अभिनेत्रियों के साथ किसिंग सीन करने से इंकार कर चुके हैं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 7 2019 8:00PM | Updated Date: May 7 2019 8:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इमरान हाशमी ने बॉलीवुड की बहुत ही खूबसूरत अभिनेत्रियों के साथ फिल्मों में किसिंग सीन किया है। लेकिन आज हम आपको फिल्मी दुनिया की उन 3 अभिनेत्रियों के बारे में बताने वाले हैं, जिनके साथ किसिंग सीन करने से इंकार कर चुके हैं इमरान हाशमी। तो आइए जानते हैं उन तीन अभिनेत्रियों के बारे में।
जरीन खान
जरीन खान एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं। वह मुख्य रूप से बॉलीवुड फ़िल्में काम करती हैं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्म वीर से अपना डेब्यू किया था। आज वह बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री बन गई है। हम आपको बताते हैं इमरान हाशमी और जरीन खान एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं। यही वजह है कि इमरान हाशमी ने कहा कि वह जरीन खान की बेहद सम्मान करते हैं और उनके साथ किसिंग सीन करने में उन्हें बहुत असहज महसूस होगा। इसीलिए वह उनके साथ किसिंग सीन नहीं करेंगे।
कंगना रनौत
कंगना रनौत बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में बहुत सी सुपरहिट फिल्में दी हैं। जानकारों की माने तो कंगना रनौत और इमरान हाशमी का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसके बाद इमरान हाशमी ने कंगना रनौत के साथ फिल्मों में किसिंग सीन करने से मना कर दिया। हाल ही में रिलीज हुई कंगना की फिल्म "मणिकर्णिका" ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार कारोबार किया है।
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट भारत की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। हम आपको बता दें आलिया भट्ट रिश्ते में इमरान हाशमी की बहन लगती है। यही वजह है कि इमरान हाशमी ने आलिया भट्ट के साथ किसिंग सीन करने से इंकार कर दिया है। आलिया भट्ट भारत की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »