20 Apr 2024, 00:45:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में हर्षवर्धन के पिता बनेंगे अनिल कपूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 7 2019 12:43PM | Updated Date: May 7 2019 12:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर इंडिया अनिल कपूर ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में अपने पुत्र हर्षवर्धन कपूर के साथ काम करते नजर आयेंगे। अभिनव बिन्द्रा के जीवन पर फिल्म बनायी जा रही है। अनिल कपूर जल्द ही पहली बार अपने रियल लाइफ बेटे हर्षवर्धन के साथ पर्दे पर नजर आने वाले हैं। ये दोनों अभिनव बिंद्रा की बायोपिक फिल्म में साथ काम करते नजर आने वाले हैं।
 
अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में हर्षवर्धन कपूर अभिनव की भूमिका निभाते नजर आएंगे और अनिल कपूर अभिनव के पिता अपजीत का रोल करेंगे। अनिल कपूर ने बताया कि तुलना किए जाने के डर से हर्ष के साथ पर्दे पर आने से बचने की खबरें महज अफवाह भर थीं। आम तौर पर जब एक ही परिवार के दो कलाकार साथ में पर्दे पर नजर आते हैं तो ऑडियंस उन्हें और उनके काम को कंपेयर करती है।
 
अनिल कपूर ने कहा, ‘‘रोल को एक्सेप्ट करने में मुझे एक पल की भी झिझक नहीं हुई। मेरा बेटा भी मेरे साथ काम करने को लेकर पूरी तरह कॉन्फिडेंट है जबकि अभी उसने सिर्फ दो ही फिल्में की हैं। मेरा बेटा ओलंपिक में पहला इंडिविजुअल गोल्ड मेडल जीतने वाले स्पोर्ट्समैन की बायोपिक करने जा रहा है। मुझे भी उसके साथ काम करके खुशी हो रही है।’’ 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »